जादूगोड़ा: यूसिल में 23 अधिकारियों की इधर -उधर किया गया है. इस तबादले में नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के प्रबंधक सह यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के सचिव दीपेंदु हांसदा का तबादला नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाकर यूसिल की आंध्र प्रदेश स्थित तूम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में भेजा गया है. उनका कुछ दिन पहले ही जादूगोड़ा से नरवा पहाड़ माइंस में पदस्थापित किया गया था. सूत्रों की माने तो यूसिल के प्रशासनिक अधिकारी डी हांसदा पर नरवा पहाड़ के एक बिजली विभाग के चीफ स्तर के एक अधिकारी पर नियुक्ति प्रक्रिया में चयन में कथित अनदेखी पर गाली- गलौज करने का आरोप था. इस मामले दो अन्य यूसिल कर्मी को भी आरोपी बनाया गया था. जिसको लेकर उनके खिलाफ तबादले की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
परमाणु ऊर्जा विभाग मुंबई के निर्देश पर उनके खिलाफ कई महीने जांच चली.जांच पूरी करने की जिम्मेदारी खासमहल स्थित एएमडी ( जमशेदपुर ) के अधिकारी को दी गई है. जिसको लेकर यूसिल अधिकारी डी हांसदा का तबादला का मुख्य करना माना जा रहा है. इसी तरह तुम्मापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट में पदस्थापित पीके नायक को तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में पदस्थापना की गई है. यहां से वर्षों से जमे संजीव रंजन को नरवा पहाड़ माइंस की कार्मिक विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.जबकि तुरामडीह माइंस में सर्वे चीफ दिवाकर गौड़ को झारखंड से बाहर आंध्र प्रदेश भेजा गया है. प्रकाश झा नरवा से जादूगोड़ा, आलोक कुमार जादूगोड़ा से नरवा पहाड़ में योगदान करेंगे. इस तबादले में यूसिल प्रबंधन के वफादार लोगों पर रहम की है जबकि बार-बार चोरी की घटनाओं को अंकुश लगाने में विफल यूसिल सुरक्षा अधिकारी, बागजाता मैकेनिकल विभाग के आला अधिकारी, जादूगोड़ा माइंस के कार्मिक विभाग को बख्श दिया गया है जिसको लेकर तबादले पर सवाल उठ रहे है.












