
जमशेदपुर : साकची स्थित कशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के समीप दोपहर को करीब 2 बजे, मार्ग से जाते वक्त गौ को गंभीर अवस्था में देख साकची थाना को सूचित करते हुए बताने के उपरांत उनकी उपस्थिति में गौ को पिकअप वैन में लेकर कालियाडीह गौशाला में युवा राजद के ज़िलाध्यक्ष शुभम सिन्हा ने पहुंचाया. साथ में युवा राजद ज़िला उपाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, निशांत सिंह, राजू यादव मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

वहां उन्होंने देखा कि गौशाला की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. गौ की मृत्यु की उपरांत भी शरीर रखा हुआ था. दुर्गंध बहुत ज्यादा आ रही थी. लेकिन शव को बोरा से ढक कर रखा हुआ था. डॉक्टर की इमरजेंसी में कोई सुविधा नहीं थी. पूछने पर गार्ड के द्वारा यह पता चला कि यहां अभी डॉक्टर नहीं हैं. शुभम सिन्हा ने गौशाला प्रबंधक समिति के महेश गोयल और अध्यक्ष कैलाश सरायवाला को प्रस्तावित करते हुए यह कहा कि गौशाला हिन्दू धर्म से जुड़ी है. गौ को माता के रूप में संबोधित किया जाता है और तमाम लोगों का गौशाला के प्रति धार्मिक भाव जुड़ा हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में कालियाडीह गौशाला की हालत बहुत ही संभेदनशील हैं. जनता की आस्था के साथ इस तरह का भाव आमानिया है. खुद को डॉक्टर बोलने वाले उज्वल कुमार से जब पूछा गया कि दवा और खाना कैसे दिया जाएगा तो अभद्रता के साथ उन्होंने बर्ताव करते हुए बिना गाय को टेम्पो से नीचे उतरे वापस चले गए. शुभम सिन्हा ने परसुडीह थाना से अनुरोध करते हुए कहा है कि गौशाला के कर्मचारी उज्जवल कुमार और अन्य पर उचित करवाई करते हुए सामाजिक व्यवस्था सही करें तथा गौ के प्रति इस तरह के व्यवहार को रोकने की याचिका लगाई है.











