
जमशेदपुर : भाजपा एवं क्रीड़ा भारती के सदस्यों द्वारा पेरिस मे आयोजित विश्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता और विश्व में भारत का नाम ऊंचा करने वाली झारखंड की बेटियों कोमोलिका बारी, अंकिता भकत एवं कोच पूर्णिमा महतो को भगवा अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। देश एवं झारखंड प्रांत का नाम रोशन करने के लिए बधाइयां दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सह कोषाध्यक्ष क्रीड़ा भारती पूर्वी सिंहभूम सोनू ठाकुर ने किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती सह मंत्री सतनाम सिंह, भाजपा सोनारी मंडल कार्यसमिति सदस्य राहुल सिंह, अधिवक्ता सह भाजपा युवा नेता प्रभात शंकर तिवारी, भाजपा युवा नेता सुजीत आदित्य उपस्थित थे।












