
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली रेल लाइन में मानो भूत दौड़ रही है. गुरुवार को डीआरएम पूर्व के तीन घटनाओं की जांच करने आए थे और जैसे ही वे वापस लौटे उसके बाद गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे एक और मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. मालगाड़ी वही बेपटरी हुई जहां बुधवार और मंगलवार को तीन मालगाड़ी के बेपटरी हुई थी. यह लोको लोगों फाटक के पास ही घटना घटी. इसके बाद से कोलकाता रूट की सारी गाड़ियों को रोक दिया गया और फिर से हजारों यात्री फंस गए. रेलवे की पूरी टीम वहां से मालगाड़ी को हटाने और रूट को फिर से चालू करने के लिए प्रयास कर रही है. आपको बता दें कि मंगलवार और बुधवार को लगातार तीन मालगाड़ी के पटरी हुई है. वहां पटरी को ठीक भी करने का दावा कर दिया गया था, लेकिन गुरुवार की रात फिर से यह हादसा हो गया. गुरुवार की सुबह ही डीआरएम विजय साहू पूरे घटना की जांच करने आए थे और वे जैसे ही लौटे फिर से यह घटना घट गई जो रेलवे की व्यवस्था की पोल खोल रही है.



