
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गुदरी मार्केट स्थित ट्रैफिक कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर नंबर 98/1 में शनिवार रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

घटना के बाद रेलवे प्रशासन की लापरवाही भी सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, उक्त क्वार्टर के कमरे में रेलवे का बेडरोल, तकिया और चादर समेत अन्य सामान रखा जाता था. यहां बेडरोल से संबंधित काम भी किया जाता था. ऐसे में रेलवे क्वार्टर में रखे सामान की सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास जारी था. घटना में नुकसान का आकलन नहीं हो सका है.
😜












