
जमशेदपुरः भारत विकास परिषद जमशेदपर महानगर की शाखा ने सकारात्मक सोच व कठिन समय में स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई. स्वागत भाषण प्रांतीय अध्यक्ष ई. जीएन सिंह ने किया. मुख्य वक्ता श्रीमति आर शैलजा ने कहा कि 15 वर्षों से सॉफ्ट स्किल व काउंसिलिंग के क्षेत्र में कार्य करते आ रही हैं. उन्होंने बहुत ही सरल, रोचक व कहानियों के माध्यम से जीवन को सफल एवं सुखी रखने के लिए सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जीवन विचारों का क्रम है और जैसे -जैसे हमारे विचार होते हैं वैसे ही हमारे कर्म होने लगते हैं. हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिन पर हमारा नियंत्रण हो ना कि उन चीजों पर जिसपर कोई नियंत्रण ही न हो. जैसे कि हम किस घर में जन्म लेते हैं, हमारे भाई बहन कौन होंगे आदि , इन पर अपना कोई नियंत्रण नहीं होता है. हमें अहसानमंद होने की आदत डालनी चाहिए और हर किसी, जिससे हमें कुछ भी प्राप्त हुआ हो, उनका तथा ईश्वर का धन्यवाद करना चाहिए. हमें किसी को अपने से छोटा नही समझना चाहिए तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए. उन्होंने जल संरक्षण पर भी लोगो का ध्यान आकर्षित किया. वेबिनार में भारत विकास परिषद झारखंड के पालक ई. जीपी सिंह, राष्ट्रीय सचिव ई. बीडी साहू , जमशेदपुर के उपाध्यक्ष विनीत सहाय, सचिव राजेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष एसके मंडल, चंद्रशेखर त्रिपाठी, डीके शर्मा, ई. जेएम सिन्हा, ई. एसएस मिश्रा, प्रो एबी सिंह , श्रीमती सुजाता साम, श्रीमति अरुणा भगानिया, श्रीमति भारती शर्मा, श्रीमति मंजू सिंह, श्रीमति मंजू शर्मा , श्रीमति बिमला पाण्डे, डॉक्टर पंपा सेन विश्वास ,डॉक्टर पूनम के अलावा बिहार, बंगाल और झारखंड के कई गणमान्य महिलाएं तथा पुरुष उपस्थित थे. वेबिनार की समाप्ति जमशेदपुर शाखा की श्रीमति पूरबी घोष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा सामूहिक राष्ट्र गान से हुई. वेबिनार काफी सफल और उद्देश्यपूर्ण रहा.



