
जमशेदपुर : झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ की ओर से वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चालक, कंप्युटर ऑपरेटर एवं अन्य सम्वर्ग के अनुबंध कर्मियों ने रविवार को सोनारी स्थित वन भवन में एक बैठक की. बैठक में पूरे राज्य में कार्यरत अनुबंधकर्मी मौजूद थे. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें मुख्य रूप से वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चालक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंव अन्य सम्वर्ग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी की सूची विभाग को समर्पित करने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा सभी को समान वेतन लागू किए जाने के प्रावधानों पर भी विचार किया गया. चालक संघ द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि संघ के द्वारा समर्पित सूची का विधिवत जांच किया जाए साथ ही समायोजन और नियुक्ति की प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द शुरु किया जाए. यदि सरकार द्वारा समायोजन और नियुक्ति की प्रक्रिया में देरी होती है या कोई उचित निर्णय नहीं लिया जाता तो संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. बैठक में संघ से राज्य प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जयसवाल, राज्य उपाध्यक्ष राजन लाल, जितेंद्र पांडे, सतेंद्र प्रसाद, भूषण कुमार, साधुलाल सोय और पीएन बारिक के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.












