
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित दुगनी गांव में बीती रात एक मकान में जहरीला नाग निकलने से सनसनी फैल गई. गांव वालों ने तत्काल इसकी सूचना स्नेक कैचर राजा बारीक को दी. जहां बगैर विलंब किए राजा बारिक दल- बल के साथ दुगनी गांव पहुंचे. वहीं लगभग 4 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद राजा बारीक एंड टीम ने जहरीले नाग सांप को अपने वश में किया और उसे रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए. बताया जाता है कि सांप काफी जहरीला था. पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने कई बार डसने का प्रयास भी किया और जहर भी उगले, लेकिन राजा बारिक ने हिम्मत नहीं हारी और अंततः सांप को वश में कर लिया. ग्रामीणों ने राजा बारिक के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार जताया.












