
जमशेदपुरः जमशेदपुर की साकची पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आजादनगर रोड नंबर 17 निवासी मो तौफिक उर्फ बाबू और उसका साथी शेख नेयाज उर्फ छोटू शामिल है. पुलिस ने दोनो को आम बगान के पास से उस वक्त गिरफ्तार किया जब दोनो चोरी की स्कूटी लेकर घूम रहे थे. पुलिस दोनो को पकड़कर थाने ले गई जहां दोनो से पूछताछ की गई. (नीचे भी पढ़े)
पूछताछ के क्रम में दोनो ने बताया कि उन्होंने 12 दिसंबर को मानगो के साई सिटी के बाहर से स्कूटी को चोरी किया था. जांच करने के बाद पता चला कि स्कूटी चोरी का मामला मानगो थाना में दर्ज कराया गया था. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की स्कूटी लेकर घूम रहे है. सूचना पाकर पुलिस ने आम बगान के पास दोनो का इंतजार किया और दोनो को चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ लिया. मो तौफिक आजादनगर और साकची थाना से पूर्व में जेल जा चुका है. बुधवार को पुलिस ने दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.




