
रांची : झारखंड उच्च न्यायालय (झारखंड हाईकोर्ट) ने एक क्रांतिकारी कदम के तहत अब कोर्ट की सुनवाई का लाइव प्रसारण शुरू कर दिया है. अभी प्रयोग के तौर पर कोर्ट नंबर 12 और 10 के सारे प्रोसीडिंग को लाइव देखा जा सकेगा. जिस दिन भी वर्चुअल हियरिंग यानी ऑनलाइन हियरिंग (सुनवाई) होगी, उस दिन इसका लाइव प्रसारण हो सकेगा. झारखंड उच्च न्ययाालय देश का छठा उच्च न्यायालय होगा, जहां इस तरह का सुनवाई का प्रसारण होगा. इससे पहले गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओड़िशा राज्यों में सुनवाई हो रही थी. इसके बाद बिहार की राजधानी पटना हाईकोर्ट में सुनवाई का लाइव प्रसारण शुरू हुआ था. अब झारखंड में भी इसकी सुनवाई शुरू हो जायेगी. कोर्ट का यह मानना है कि इससे पारदर्शिता आयेगी. लोग झारखंड हाईकोर्ट के ऑफिसियल साइट पर लाइव विंडो के जरिये इसकी सुनवाई देख सकेंगे.





