
जमशेदपुर : जमशेदपुर की हिंदुओं की संस्था हिन्दू उत्सव समिति ने देश के सिरमौर सैनिक शहीद सीडीएस विपिन रावत, उनकी पत्नी व अन्य 12 जवानों को जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम से समिति के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शहीद सैनिकों के देश हित मे किये गए कार्यो को याद किया गया. इसके बाद द्वीप प्रज्वलित कर नम आंखों से पुष्पांजलि दी गयी. हिन्दू उत्सव समिति ने सीडीएस विपिन रावत के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. इस श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य रूप से हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता रविप्रकाश, प्रवक्ता सुखदेव सिंह, अभिमन्यु सिंह, सोनू ठाकुर, धरण, अमन ठाकुर, सतनाम, अभिषेक, हेमन्त सिंह, प्रयाग कुमार, पीयूष कुमार, हिंमाशु शुक्ला, नीलेश पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे.






