
जमशेदपुर : वृन्दावन के कथावाचक संत शिवनारायण दास जी द्वारा बुधवार से जमशेदपुर के सोनारी स्थित राम मंदिर में सप्त दिवसीय श्री राम कथा की शुरुआत हुई. कथा की शुरुआत से पहले भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार की सुबह पीले वस्त्र में कलश लिए विभिन्न मंत्रोच्चारण के साथ दोमुहानी नदी से सोनारी राम मंदिर पहुंच कलश की स्थापना की. बुधवार को शाम 5 बजे से सोनारी राम मंदिर में गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, शिव वन्दना व गुरुचरण वन्दना से शुरुआत की गयी. वृन्दावन के संत शिव नारायण दास ने राम नाम की महिमा का संक्षिप्त में वर्णण किया, जहां श्रद्धालुओं ने जमकर श्री राम के जयकारे लगाए और सन्ध्या 7 बजे तक भक्ति में श्रद्धालु डूबे रहे. सात दिनों का श्रीराम कथा 21 दिसम्बर तक रोजाना चलेगा. रोजाना विभिन्न विभिन्न कथा के माध्यम से लोगो को भक्तिरस में डूबने के मौका मिलेगा.







