
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं सीजीपीसी संचालन समिति के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह की नेतृत्व में विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार साहू से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस एवं जम्मू तवी एक्सप्रेस को अविलंब चालू करने की मांग की. डीआरएम ने सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधियों की बातें सहानुभूतिपूर्वक सुने एवं सकारात्मक जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों की यह मांग बिल्कुल जायज है. संभवत यह ट्रेन 10 से 15 दिनों के अंदर शुरू हो जाएगी. इस मौके पर डीआरएम विजय कुमार साहू को बुके एवं शाल भेंटकर सम्मानित भी किया गया. इस मुद्दे को लेकर आयोजित बैठक में डीआरएम के अलावा सीनियर डीसीएम मनीष पाठक खास तौर से उपस्थित थे. प्रतिनिधिमंडल में सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मिंटू, गम्हरिया गुरुद्वारा के महासचिव जस्सा सिंह, कदमा गुरुद्वारा के ट्रस्टी ताज वीर कलसी, सीनियर उपाध्यक्ष मनजीत सिंह बाट, कीताडीह गुरुद्वारा के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, चेयरमैन गुरमेल सिंह, परसुडीह गुरुद्वारा के प्रधान रणजीत सिंह अठारू, गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंदर सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के महासचिव सुरजीत सिंह, पप्पू भाटिया, सत्येंद्र सिंह रोमी, बर्मामाइंस गुरुद्वारा के महासचिव जोगा सिं, बलकार सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह, ग्रेवाल सीकेपी के प्रधान अमरजीत सिंह, पूर्व प्रधान अजीत सिंह, जसपाल सिंह, मिंटू चावड़ा, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, दलबीर कौर, महासचिव बलविंदर कौर एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे.







