
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना के केस के घटने की खबरें आ रही है, जो राहत दे रही है. बुधवार को कोरोना के आरटीपीसीआर टेस्ट 1074, रैपिड एंटीजन टेस्ट 4084 और ट्रूनेट के जरिये 405 टेस्ट हुआ, जिसमें कुल 1 कोरोना पोजिटिव केस पाये गये. कुल 5543 कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसमें एक ही कोरोना पोजिटिव मिला. यह कोरोना पोजिटिव केस बिष्टुपुर क्षेत्र का है. इस तरह जमशेदपुर में कोरोना पोजिटिव केस की संख्या बढ़कर 52179 हो चुकी है. वहीं 3 लोगों ने बुधवार को कोरोना को मात दे दी, जिसके बाद कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या 51088 हो चुकी है. इस तरह कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 29 हो चुकी है. जमशेदपुर में अब पोजिटिविटी रेट 2.73 फीसदी रह गयी है जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 97.91 फीसदी हो चुकी है.





