
चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 नारगाडीह के समीप गुरुवार को अहले सुबह खड़ी ट्रक को कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे कंटेनर और ट्रक में आग लग गई. टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गया और कंटेनर धू-धू कर जलने लगा. इस दुर्घटना में कंटेनर के चालक और खलासी बुरी तरह से झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से खलासी और चालक को गाड़ी से बाहर निकाला गया. जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना करीब चार से पांच बजे की है. जिसमें चांडिल के नारगाडीह के पास धान से लदी ट्रक खड़ी थी. वहीं कंटेनर रांची से जमशेदपुर की ओर से जा रही थी. आग लगने बाद स्थानीय लोगों की मदद से दो दमकल मौके पर पहुंची. तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.




