
जमशेदपुर : शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा क्रिसमस के उपलक्ष पर बाराद्वारी अनाथ आश्रम व अन्य अन्य स्थानों पर ऊनी वस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. वहीं उपहार पाकर आश्रम के नन्हे मुन्ने बच्चों की चेहरे पर खुशी लौट आई. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील सहाय, महासचिव खुशबू कुमारी, संयुक्त सचिव सोनम श्रीवास्तव, मधु पाल, पूनम सिन्हा, नितेश, विकेश, देवेंद्र पांडे अन्य सदस्य उपस्थित रहे.



