
जमशेदपुर : कोरोना से मरे झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और बोकारो के 6 डाक्टरों के परिजनों को शनिवार शाम जमशेदपुर के बिष्टुपुर के एक होटल में नमन कार्यक्रम का आयोजन कर 5-5 लाख रुपए का चेक देकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया. इस दौरान चेक लेने के क्रम में बोकारो से आई महिला फफक पड़ीं. महिला ने बताया कि कोरोना से उनके पिता व पति को छीन लिया. इसी तरह न जाने कितने लोगों को इस महामारी ने अनाथ बना दिया. ऐसे में रुपए फार्मा कंपनी लिमिटेड द्वारा जो प्रयास किया गया है वह सराहनीय है. फार्मा कंपनी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिले के सिविल सर्जन डा एके लाल तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में एसीएमओ डॉ साहिर पाल, डा एसबी बसु उपस्थित थे. इस दौरान अतिथियों ने फार्मा कंपनी के पहल की सराहना किया. मौके पर फार्मा कंपनी के अतुल कुमार, नीतेश राय, मिथुन सिंह, कुंदन सिंह समेत अन्य डाक्टर व उनके परिजन मौजूद थे.
इन मृत डाक्टरों के परिजनों को मिला 5 लाख रुपए का चेक : (नीचे देखे सबका नाम)
- डा. अजय कुमार मुखर्जी, बोकारो
- डा. राजेंद्र कुमार झा, बोकारो
3.डा. निलू फ्रांसिस जेवियर बारा, जादूगोड़ा - डा. अमित कुमार, खरसांवा
- डा. चितरंजन गोप, चांडिल
- डा. संदीप कुमार घोष, बहरागोड़ा



