
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा निवासी सीआरपीएफ जवान अबोध दास की दुर्गापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. अबोध दास लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दुर्गापुर के अस्पताल में चल रहा था. रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास लाया गया जहां से अंतिम संस्कार के लिए भुईयांडीह बर्निंग घाट ले जाया गया. यहां उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटा है. बेटी की शादी हो चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार आमोद दुर्गापुर में पोस्टेड थे. वह एक बीमारी से ग्रसित चल रहे थे. उनका इलाज दुर्गापुर के अस्पताल में चल रहा था.



