
जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति स्थित बिरसानगर आवास परियोजना का पूर्वी विधायक सरयू राय व जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार के द्वारा किया गया। जिस में चल रहे आवास परियोजनाका निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त किया गया। कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। गुणवत्ता में सुधार एवं उत्तम क्वालिटी का सामान प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ बड़े निर्माण परियोजना होने के कारण प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए वाटर स्प्रिंकलर पानी की फुहार को छिड़काव करने का भी निर्देश दिया गया । वही परियोजना का मॉनिटरिंग करने वाले एजेंसी पीएमसी को निर्देश दिया गया जिसमे परियोजना की मॉनिटरिंग करने में कार्यरत कर्मियों की संख्या बढ़ाने व परियोजनाओं का सही तरीके से मॉनिटरिंग किया जा सके।




