
जमशेदपुर : जमशेदपुर के अपराधी और जमीन कारोबारी गुड्डू पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुड्डू के खिलाफ बोड़ाम थाना में साल 2020 में एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज था. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा था. गुड्डू पांडे को पुलिस ने तड़ीपार भी किया था. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट जैसे कई मामले दर्ज है. गुड्डू पांडे ने अंकित शर्मा और रिजवान पर फायरिंग करने का भी आरोप है. कोर्ट से वारंट निकलने के बाद बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा और उलीडीह थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.





