
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन के कोरोना पॉजिटिव होने की बात झूठी निकली. एसएसपी अपने कार्यालय में काम करते दिखे. उन्होंने कहा की वे बिलकुल स्वस्थ है और अपने कार्यालय में काम कर रहे है. उनके कोरोना पॉजिटिव होने की अफवाह फैलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि कुछ अखबारों में उनके पॉजिटिव होने की खबर छपी है जो बिल्कुल गलत है. उन्होंने कहा कि बीते दिनों उन्हे वायरल फीवर जरूर हुआ था जिसके बाद वे छुट्टी पर थे पर अब वे बिलकुल स्वस्थ है. बता दे कि एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन को कोरोना होने की खबर शहर के अखबारों में छपी थी. बताए गया था कि रविवार को आए 179 कोरोना पॉजिटिव में एसएसपी भी शामिल है और वो होम आइसोलेशन में है.














