
जमशेदपुर : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जमशेदपुर के परसुडीह स्थित सोपोडेरा क्षेत्रीय पूर्व अध्यक्ष नरेश साव (उम्र 59) का रविवार 2 जनवरी की संध्या घर के बाहर गिरने के क्रम में हार्ट अटैक से मौत हो गयी. सोमवार 3 जनवरी को सुबह परसुडीह सोपोडेरा उनके निवास स्थान से शव यात्रा निकली. भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट पर उनका अंतिम दाह संस्कार किया गया. मुखाग्नि बड़ा बेटा गोल्डी साव ने दिया. उन्होंने अपने पीछे दो बेटा एवं दो बेटी समेत पूरा भरा परिवार छोड़ गए हैं. अंतिम संस्कार के दौरान अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू, जिला पार्षद प्रदीप गुहा, मुखिया उमेश पुराण, पूर्व अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद, महामंत्री मनोज गुप्ता, लीगल एडवाइजर संजय शाह, द्वारिका प्रसाद, राजकुमार साह, दिलीप गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद, पंकज जायसवाल, अजय साह, अशोक साहू, प्रकाश सैंडल, रमाकांत करवा आदि उपस्थित थे.












