
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) जमशेदपुर नगर इकाई की ओर से जमशेदपुर के विभिन्न कॉलेज( ग्रेजुएट कॉलेज,जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज) के प्राचार्य के माध्यम से पुनः कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय को मांग पत्र सौंपा गया. इससे पूर्व भी छात्र संगठन द्वारा मांग पत्र सौंपा गया था, परंतु विश्वविद्यालय द्वारा इस पर अभी तक कुछ निर्णय नहीं लिया गया. विद्यार्थियों ने कहा की यूजी व पीजी में नामांकन के चांसलर पोर्टल को फिर से ओपन किया जाए. वहीं योग्य छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की है. (नीचे भी पढ़ें)
नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा लगातार प्रत्येक विभाग में सीट की कटौती की गई है और छात्र छात्राओं को नामांकन से वंचित किया जा रहा है. सभी विषयों में जितने भी योग्य छात्र-छात्राएं आवेदन किए हैं उन सभी का नामांकन विश्वविद्यालय सुनिश्चित करें अन्यथा विश्वविद्यालय छात्र हित में 48 घंटे के भीतर उचित निर्णय नहीं लेती है, तो छात्र संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगी. ज्ञापन सौंपने में जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, नगर सचिव सविता सोरेन, नगर उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन कार्यालय सचिव सुमन मुखर्जी, नवीन, बबलू, करण ,सूर्यकांत,अपूर्वा श्रीवास्तव ,नंदिनी, मुस्कान ,मुस्कान, रोशन परवीन, सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।












