
जमशेदपुर : अनन्त श्री सदगुरू सदाफल देव जी महाराज नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन ऑपरेशन हुए नेत्र रोगियों की डॉक्टर बीपी सिंह द्वारा जांच होने के बाद उनको आवश्यक दवाई, काला चश्मा, आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ साथ विहंगम योग संत समाज द्वारा कंबल देकर विदाई की गई. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुख्य शाखा जमशेदपुर की चीफ मैनेजर संजय कुमार सिंह, एसबीआइ के मैनेजर उज्जेर अहमद, जिला परिषद किशोर यादव, बागबेड़ा थाना प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार झा, सब-इंस्पेक्टर संजीत कुमार, रेड क्रॉस के सचिव विजय सिंह ने सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के चरणों में पुष्प अर्पण कर शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन के कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर झारखण्ड के परामर्शक नगीना सिंह, लायन्स क्लब के वाइस प्रेसिडेंट ओंकार सिंह, विहंगम योग युवा संत समाज के कोल्हान प्रमुख नीरज मिश्रा, रामबिनोद गुप्ता, क्षेत्रीय प्रभारी बिजेन्दर उपाध्याय, मोहित गुप्ता, पवन पाठक, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विजय सिंह, बालमुकुंद गोयल एवं डॉक्टर की टीम मौजूद थी. संचालन नीरज मिश्रा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन नगीना सिंह ने किया. कार्यक्रम को कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए किया गया.












