
गम्हरिया : मजदूर नेता रतिलाल महतो की 73 वीं जयंती सोमवार को मनायी गयी. इस मौके पर राज्य के मंत्री सह सरायकेला विधायक चंपई सोरेन गम्हरिया ऊपरबेड़ा पहुंचे. जहां उन्होंने स्वर्गीय रतिलाल महतो की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. मंत्री चंपई सोरेन ने स्वर्गीय रतिलाल महतो को महान मजदूर नेता बताते हुए उन्हें नमन किया. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय महतो ने हमेशा मजदूरों के हित को लेकर आवाज बुलंद किया था. वैसे तो हर साल उनकी जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए सीमित तरीके से यह समारोह आयोजित किया जा रहा है. आपको बता दें कि स्वर्गीय रतिलाल महतो विस्थापितों एवं मजदूरों की लड़ाई के अग्रणी नायक थे. टाटा समूह द्वारा अधिग्रहित जमीन और उसके विस्थापितों को मुआवजा एवं मजदूरों की मांग को लेकर उन्होंने एक बड़ा आंदोलन किया था. उन्होंने अपने जीवनकाल में कई यूनियन के माध्यम से मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम किया था. इंडियन बॉटलिंग प्लांट और बोकारो बॉटलिंग प्लांट में सोमवार को भी स्वर्गीय रतिलाल महतो द्वारा स्थापित यूनियन मजदूरों के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ रहा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि
रतिलाल महतो की जन्म जयंती पर गम्हरिया के ऊपरबेड़ा स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने झामुमो की ईचगाढ़ की विधायक सविता महतो ने दिया. इस दौरान झामुमो नेता आस्तिक महतो, झामुमो नेता लालटू महतो, झामुमो नेता गोपाल महतो, रतिलाल महतो के सपुत्र मनीदीप महतो, पंकज महतो, काबलू महतो, झामुमो के मनिल महतो, राजेश महतो, सूरज सिंह, रोहित लोहरा, चन्दन महतो, भरत मुर्मू, सुभ्म चौबे इत्यादि झामुमो कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे.













