
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केशरदा के पास एनएच पर शुक्रवार की शाम बाइक से गिरकर थाना क्षेत्र के बरागाडिया गांव निवासी लाल बेसरा और दासो मुर्मू जख्मी हो गए है। मौके पर केसरदा गांव निवासी भाजपा के बहरागोड़ा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम बासुरी और युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुशांत गिरी ने 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर घायल लोगों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने घायलों की स्वास्थ्य की सुध ली और परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी, सूचना पाकर दोनों परिवार के सदस्य सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचकर घायलों की बेहतर उपचार कराने में जुटे हुए हैं।













