
जमशेदपुर : झारखंड लोकल ओनर एसोसिएशन द्वारा 15 दिनों से पूर्वी सिंहभूम जिले के मोटरयान निरीक्षक के पद खाली रहने पर गाड़ी मालिकों के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. साथ ही इसपर अविलंब करवाई की मांग की गई. इस दौरान इन्होंने कहा, कि यह पद खाली रहने के कारण वाहनों के कागजात दुरुस्त नही हो रहे हैं. फलस्वरूप उन्हें कंपनी के भीतर प्रवेश नही मिल रहा है और गाड़ी में माल ढुलाई भी नही हो रही है. ऐसे में वाहन मालिक आर्थिक तंगी से गुजरने लगे है. मोटर यान निरीक्षक के नही होने से राजस्व की भी क्षति राज्य सरकार सरकार को हो रही है. इन्होंने अविलंब इस रिक्त पद को भरे जाने की मांग की है.












