
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के जोरडीहा गांव में शुक्रवार- शनिवार की रात 12-14 हाथियों का झुंड प्रवेश कर देर रात तक जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों के भय से रात भर ग्रामीण इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई है। हाथियों ने गांव निवासी रीना नायक के घर के कच्ची दिवार तोड़कर घर में रखे धान को खाकर और छिटकर बर्बाद कर दिया है। वही हरीश महतो के घर से सटे किराना दुकान को तोड़कर दुकान में रखें चावल, आलू, आटा समेत अन्य सामग्री को खाकर और छिटकर बर्बाद कर दिया है। गांव में हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के बीच हाथी को भगाने के लिए मशाल, टर्च और पटाखे का वितरण नही किया गया है जिससे ग्रामीणों को हाथियों के झुंड को गांव से बाहर निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में प्रयाप्त लाइट भी नही लगा है जिसकारण गांव में अंधेरा रहता है। हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त करने की सूचना पाकर जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, पंचायत की मुखिया रेणुका मुंडा, रोबिन मुंडा गांव पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकलन किया। पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने मामले की सूचना वन विभाग के पदाधिकारी को देकर जल्द से जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।












