जमशेदपुर : टाटा स्टील के एविएशन विभाग (विमानन विभाग) में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है. वहीं, कई अधिकारियों को प्रोमोशन भी दे दिया गया है. एक दिसंबर से इस आदेश को लागू किया गया है. एविएशन इंजीनियर एम प्रकाश को सीनियर एविएशन इंजीनियर बनाया गया है. असिस्टेंट एविएशन इंजीनियर सतीश मिश्रा को एविएशन इंजीनियर, जूनियर एक्जीक्यूटिव एविएशन इंजीनियर संजय कुमार को एक्जीक्यूटिव एविएशन इंजीनियर बनाया गया है. इसी तरह सीनियर एक्जीक्यूटिव पायलट अनूपम कठुरिया को इ-5 ग्रेड से इ-4 में प्रोमोशन दिया गया है. सीनियर एक्जीक्यूटिव पायलट रणविजय लुदरा को इ-5 से इ-4 ग्रेड में प्रोमोशन दिया गया है. चेनरु राजा पुल्ला रेड्डी को सीनियर एक्जीक्यूटिव पायलट के पद पर इ-5 से इ-4 में प्रोमोशन दिया गया है. टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी को यह पदस्थापन किया गया है.





