जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी सहयोगी कंपनी टाटा मेटालिक्स को आगे ले जाने के लिए वित्तीय मदद की है. टाटा मेटालिक्स को करीब 800 करोड़ रुपये का वित्तीय मदद कंपनी की ओर से दी गयी है. कोलकाता की इस कंपनी को 200 करोड़ रुपये का इंटर कारपोरेट डिपोजिट के माध्यम से किया गया है जबकि 600 करोड़ रुपये नन फंड के आधार पर किया गया है. इससे टाटा मेटालिक्स को काफी लाभ होगा. टाटा मेटालिक्स खड़गपुर में आयरन पाइप और पिग आयरन का बनाने वाली कंपनी है, जो यूक्रेन और रूस के युद्ध के कारण प्रभावित हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा मेटालिक्स में टाटा स्टील का 60.03 फीसदी शेयर है. टाटा मेटालिक्स का विस्तार का भी प्रोजेक्ट चल रहा है, जिसके तहत डीआइ पाइप को बनाने की सुविधा शुरू की जायेगी. 600 करोड़ रुपये उसमें निवेश होने वाला है. वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए यह वित्तीय मदद की गयी है. टाटा स्टील की इस कंपनी टाटा मेटालिक्स की ओर से जारी बयान में कहा है कि इस्पात क्षेत्र लगातार अस्थिर चक्रों से गुजर रहा है. अस्थिर वस्तु मूल्य वातावरण रुस और यूक्रेन संघर्ष, कई सारे प्रतिबंधों और परिणामी आपूर्ति ऋंखला व्यवधानों द्वारा संचालित है. इस कारण नयी व्यवस्था लागू की गयी है.




