चांडिल / सरायकेला : बडी संख्या में ऐसे बच्चे और वयस्क हैं जिनके ओंठ और तालु कटे हुए हैं, लेकिन पैसे के अभाव में वे ऑपरेशन नहीं करा पाते. झारखंड सामाजिक कल्याण समिति आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आगे आई है. समिति की ओर से सरायकेला जिले के चांडिल प्रखंड के कटिया पंचायत के बिरसा स्टेडियम में 4 दिसंबर (रविवार) को परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें ऐसे बच्चे और बड़े हिस्सा लेंगे जिनके होंठ और तालु कटे हुए हैं. डॉक्टर उनकी जांच करेंगे और फिर परामर्श के मुताबिक ऑपरेशन की तिथि निर्धारित कर समिति की ओर से नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी.ये परामर्श शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा. समिति के अध्यक्ष संतोष मंडल ने बताया कि शिविर में क्षेत्र की मुखिया सुबोधनी महाली, पंचायत सचिव सुभाष दास और कोषाध्यक्ष कमल हांसदा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे.





