गालूडीह : गुरुवार को बैतालपुर गांव में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर अतिथि जिला परिषद सदस्य हेमंत मुण्डा एवं जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मार्डी, अगस्टीन बिमल, रोहित हांसदा, मुखिया प्रतिनिधि जुझार सोरेन उपस्थित थे। अतिथियों को कमेटी की ओर से बुके एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल किक मारकर इस फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हेमंत मुण्डा ने कहा कि बाबुलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी की ओर से पुरे घाटशिला विधानसभा में खेल क्रांति का आगाज किया गया। इसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खेलने वाले अच्छे खिलाड़ियों का चयन हो सके। इस क्षेत्र में प्रतिभा खिलाड़ियों की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें निखारने की आवश्यकता है। इस अवसर पर रोहित महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





