गढ़वा : गढ़वा के अंबेडकर चौक स्थित चौपाल में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता दशरथ चौधरी ने किया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, केंद्रीय सचिव शंकर प्रताप विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी के सदस्य नंदू ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए. बैठक में डंडई प्रखंड सम्मेलन का कमेटी का गठन करने को लेकर चर्चा हुई. इस उपरांत 11 सदस्य संयोजक मंडली का गठन किया गया. जिसमें संतोष कुमार गुप्ता, मनोज पासवान, राज किशोर प्रजापति, रामकिशन ठाकुर, अशोक कुमार, कृष्णा राम अवधेश, भुइया रामलाल गुप्ता, प्रभु प्रजापति, श्याम नारायण, शाह गोपाल राम, ओम प्रकाश, जब्बार अली रहे. वहीं जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आजसू पार्टी लगातार गढ़वा जिला में संगठन को मजबूत करने को लेकर ग्राम स्तर से पंचायत स्तर प्रखंड स्तर तक लगातार बैठक आयोजित कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी कड़ी में डंडई प्रखंड कमेटी का गठन किया जाना है. उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि एक मजबूत संगठन का निर्माण हो. इसलिए आज संयोजक मंडली का निर्माण किया जा रहा है. शंकर प्रताप विश्वकर्मा ने कहा कि राज्य में आजसू पार्टी एक तीसरा विकल्प के रूप में उभर रही है. राज्य की जनता आशा भरी निगाहों से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की ओर देख रही हैं. राज्य का संपूर्ण विकास आजसू पार्टी ही कर सकता है. सभा अध्यक्ष दशरथ चौधरी ने कहा कि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक कार्यकर्ता को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. आने वाले समय आजसू पार्टी का है इसलिए कार्यकर्ता तन-मन-धन के साथ पार्टी साथ जोड़कर इस राज्य के विकास के लिए संघर्ष के पथ पर आगे बढ़ेंगे.



