चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा गांव के सबर टोला के 28 सबर परिवार सरकारी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहे है। सबर टोला में विभिन्न योजनाओं से लगे तीन लाइटें महीनों से खराब पड़ी हुई हैं। सबर टोला के चौक पर लगी लाइटें खराब होने के कारण साम ढलते ही अंधेरा झा जाता है। टोला के लोगों ने बताया की टोला में न तो कोई पदाधिकारी आते हैं और न ही कोई जनप्रतिनिधि ही आते है, जिस कारण वे सभी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने से भी वंचित हो रहे हैं। सबरों ने कहा की चौक पर लगी लाइटें विगत कई माह से खराब है परंतु इसकी मरम्मत कराने की दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नहीं की है।




