जमशेदपुर: साइबर बदमाशों ने सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर की रहने वाली रजनी नामक महिला के खाते से 97000 रुपए उड़ा लिए हैं. फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड शाखा का अधिकारी बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में इंश्योरेंस होना है.(नीचे भी पढ़े)
इसके लिए 6000 रुपए लगेंगे और रजनी से एनीडेस्क एप डाउनलोड कराया और इसके बाद उनके खाते से 97000 रुपए की निकासी कर ली. रजनी मूल रूप से रांची के नामकुम की रहने वाली है. बिष्टुपुर साइबर थाने में मामले की शिकायत की गयी है.




