पटना : बिहार के छपरा में हाल ही कम से कम 80 लोगों की जान ले लेनेवाले जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड रामबाबू दिल्ली में गिरफ्तार हो गया है. दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि विगत दिनों छपरा में विगत दिनों जहरीली शराब पीने से कम से कम 80 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये थे. इस जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड अब तक फरार चल रहा था. बताया गया कि रामबाबू ने ही किसी होम्योपैथिक दवा का प्रयोग कर नकली शराब तैयार की थी, जिसे पीने से इतने लोगों की जान चली गयी थी. जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने उसे दिल्ली में गिरफ्तार कर बिहार पुलिस को सौंप दिया.












