बोकारो:बोकारो उत्पाद विभाग की टीम ने बालीडीह ओपी क्षेत्र के शिबूटांड में छापेमारी कर लगभग 105 लीटर स्प्रिट और लगभग 2000 खाली बोतल, एक मारुति 800 आदि बरामद किया है. मौके के धीरेन मंडल नाम का व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धीरन मंडल कुंडौरी का रहने वाला है. उत्पाद विभाग के अनुसार प्रदीप मंडल यहां स्प्रिट से नकली अंग्रेजी शराब का बोटलिंग कर खपाने का काम करता है. प्रदीप मंडल फरार हो गया है.(नीचे भी पढ़े)
उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों की माने तो छापेमारी के पहले बॉटल को भरने की पूरी तैयारी थी और नए साल में खपाने की तैयारी थी. जैसे ही छापेमारी हुई सभी लोग इधर उधर भागने लगे अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकले. उत्पाद विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देश पर 10 दोनों का स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. इसी क्रम में छापेमारी की गई थी. उन्होंने बताया अभियान से सरकारी दुकानों की बिक्री बढ़ने की संभावना है.











