जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो से एनएच स्थित नरगा गांव में बन रहे गुरुद्वारा के समक्ष यात्री शेड एवं शौचालय की व्यवस्था कराने हेतु मांग पत्र सौंपा गया. ज्ञापन देने वालों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते के साथ राम किशन सिंह, कुलदीप सिंह, नवजोत सिंह सोहेल ने सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर नरगा ग्राम के यात्रियों की अवश्य सुविधाओं को बताया एवं उनसे आग्रह किया कि गुरुद्वारा के समक्ष यात्री शेड एवं शौचालय की व्यवस्था की जाए. ज्ञापन में कहा गया है कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के नारगा ग्राम में लोगों का गुरुद्वारा निर्माण कार्य चल रहा है, जो कि एनएच 33 पर अवस्थित है. उनकी पूरी कमेटी एवं तमाम ग्रामीणों की ओर से आग्रह है कि उनके गुरुद्वारा के समीप एक यात्री शेड एवं शौचालय बनवाने की व्यवस्था सांसद निधि या अन्य योजनाओं के माध्यम से बनवाया जाये ताकि यहां के यात्रियों को जो वर्तमान में असुविधा हो रही है उस से राहत मिल पाए. इसके सफल संचालन के लिए सांसद की तरफ से, जो भी दिशा निर्देश होगा, उसका पालन वे लोग करेंगे और इस बात की व्यवस्था करेंगे कि सांसद द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले एवं व सुरक्षित रूप से निरंतर कार्य करते रहे.



