जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चिलगु शहरबेड़ा दलमा जंगल जाने के चौक पर स्थित हनुमान जी की मूर्ति को बुधवार की रात कुछ असामाजिक तत्त्वों द्वारा पत्थर से तोड़ दिया गया. इससे उस क्षेत्र के हिन्दू समाज के लोगों में भारी आक्रोश है. सूचना पाकर हिंदू नेताओं का वहां जमावड़ा लग गया. वहां जाकर लोगों ने घटना की जानकारी ली. यहां लोगों ने जमकर गुस्सा का इजहार किया. इसके बाद यहां से सारे सनातनी लोग चांडिल थाना पहुंचे. चांडिल थाना में जाकर इन लोगों ने घटना की जानकारी दी और एफआइआर दायर करने के लिए शिकायत लिखकर दिया. इसके बाद चांडिल एसडीओ से भी इन लोगों ने मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर ऐसे तत्वों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

इन लोगों ने मांग की है कि तत्काल कार्रवाई की जाये. इन लोगों ने आरोप लगाया कि लगातार हिन्दू सनातन धर्म के आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है. कही गौ माता को खुलेआम काटा जा रहा है तो कही मंदिर में लगे झंडों को उखाड़ा जा रहा है. आज तो उन लोगों ने हद कर दी, भगवान बजरंगबली जी की मूर्ति को खंडित कर दिया ताकि क्षेत्र सांप्रदायिक माहौल बने और कुछ लोग उसका फायदा उठा के क्षेत्र में शांति भंग कर सके. कुछ दिन पहले भी उसी स्थान से हनुमान जी का झंडा कुछ असामाजिक लोगों ने उखाड़ दिया था जिसकी लिखित शिकायत चांडिल थाना को दिया गया था. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी.



