जमशेदपुर : जमशेदपुर के घाटशिला के पास स्थित पुतरु टोल प्लाजा के मसले को लेकर झारखंड विधानसभा के जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति में सुनवाई की गयी. समिति के सभापति सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने विधानसभा परिसर में इसको लेकर मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने जमशेदुर की उपायुक्त और एनएचएआइ के अधिकारियों को फटकार लगायी औव 15 दिनों के अंदर टोल प्लाजा से संबंधित सारी त्रियों को समप्त करते हुए सारे रैयतदारों की बातों को सुनकर उनकी मांगो को पूरा करने का आदेश दिया. इस बैठक में विधानसभा के ज्वाइंट सेक्रेट्री मिथिलेश कुमार मिश्रा, राज्य स्वर निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा एनएचएआई और उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम विजय यादव उपस्थित थे. इस दौरान यह शिकयात की गयी कि पांचवीं अनुसूचित की अवहेलना कर ग्रामसभा की सहमति के बगैर जमीन का अधिग्रहण किया गया है. इसके अलावा जमीन के अधिग्रहण कृषि के नाम पर जबकि व्यवसायिक कार्य के तहत टोल प्लाजा को बनाया गया है. इसको लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे है. इन लोगों का कहना है कि उनको मुआवजा दिये बगैर टोल की वसूली की जा रही है, जो गलत है.





