जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्वामी जी की जन्मजयन्ती से “एक पेड़ देश के नाम” के लिये “बीजारोपण से वृक्षारोपण” कार्यक्रम प्रारम्भ हो रहा है, जिसमें घरों से सम्पर्क करना है. इसी कड़ी में बागबेड़ा नगर में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति आयाम द्वारा गोष्ठी का आयोजन बागबेड़ा कॉलोनी में किया गया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारी शक्ति आयाम प्रांत प्रमुख डॉ कविता परमार, विभाग टोली सदस्य मुदिता सिंह, फूलमती देवी, जानकी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी की शुरुआत की. उसके बाद मुदिता सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराया. उसके बाद डॉ कविता परमार ने एक पेड़ देश के नाम अभियान की शुरुआत करते हुए सभी को इस विषय की अनिवार्यता से अवगत कराया. (नीचे भी पढ़ें)
पेड़ और मनुष्य के अन्योनास्र्य संबंध को बताते हुए सभी महिलाओं को अपने अपने घरों में बीज से पौधा तैयार करने को प्रेरित किया. कहा कि हमारे सनातन धर्म में वृक्ष की पूजा का वैज्ञानिक संबंध बताते हुए नई पीढ़ी को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक गतिविधि के माध्यम से जोड़ने को कहा. उषा और किरन ने रसोई के कचड़े से खाद बनाने के अपने अनुभव से सभी को अवगत कराया. सभी महिलाओं ने यह प्रण लिया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा अपने घर को हरित घर बनाएंगी साथ ही लोगो को भी प्रेरित करेंगी.




