गढ़वा: भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया. युवा दिवस पर रण फॉर इंडिया कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय युवाओं ने बढ़- चढकर हिस्सा लिया. इससे पूर्व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के युवाओं और बच्चों को अलग अलग श्रेणी में भगवा वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने स्वामी विवेकानंद अमर रहें. स्वामी विवेकानंद का क्या संदेश. सक्षम सुंदर भारत देश. जैसे अनेकों नारे लगाए गए. मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं के बिच से प्रथम मोहित उरांव द्वितीय विक्की चौधरी एवं तृतीय पुरस्कार अजीत चौधरी ने प्राप्त किया. वहीं बच्चे प्रतिभागी में प्रथम स्थान दिव्या कश्यप द्वितीय मंजित चंद्रवंशी एवं तृतीय श्रेणी का पुरस्कार आदर्श कुमार ने प्राप्त किया. दौड़ में शामिल मुख्य रूप से अनिल तिवारी को अच्छे धावक के रुप में सम्मानित किया गया. कार्यक्रम मे पहुंचे मुख्य रूप से सभा को संबोधित करते हुए पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श है उनके पदचिन्हों पर चलकर भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद शिकागो के विश्व धर्म संसद में भारत की सनातन संस्कृति कला हिन्दू धर्म के बारे में लोगों को बताया था पुरी दुनिया में भारत का डंका बजा कर स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व गुरु बनाया था.(नीचे भी पढ़े)

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाता है. राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जो संदेश दिया है कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं इस संदेश को युवा अपने जीवन का आदर्श बनाए. भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर अनवरत चलने का प्रण लेना होगा. तभी राष्ट्र का उत्थान हो सकता है स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में अनेकों कठीनाई का सामना किया लेकिन वे कभी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए. भाजयुमो जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश राष्ट्र समाज के लिए अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया था. स्वामी विवेकानंद के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए. भारत को विश्व गुरु तभी बनेगा जब युवा स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलकर खुद को देश के लिए खड़ा करेंगे. कार्यक्रम का संचालन गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, प्रिंस तिवारी, ओमप्रकाश पासवान, बिपिन तिवारी, प्रियरंजन तिवारी, रवि राऊत, रंजीत कुमार, पीयुष तिवारी, ब्रजेश उपाध्याय, आलोक तिवारी, शनि कुमार, अंजनी तिवारी, काजु कुमार, रितेश कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे.





