जमशेदपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आयडा स्थित सरलाल इंजीनियरिंग कंपनी में एक हादसा हुआ, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गयी. घटना के बाद कर्मियों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कंपनी के कर्मचारी शव को छोड़कर भाग खड़े हुए है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. मृतक आदित्यपुर के बास्कोनगर का रहने वाला था. किस कारणों से युवक की मौत हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.





