चाईबासा: चाईबासा के टोंटो में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के तीन जवान घायल हो गए. तीनों को आनन फानन में एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. सभी घायलों को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है.(नीचे भी पढ़े)
घायलों में एक जवान की स्थिति हालत ठीक नहीं है. इससे पहले बुधवार को भी इसी इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसके बाद आईडी विस्फोट हुआ. जिसमें छह जवान घायल हो गए थे.




