रांची : झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट दो दिन के अंदर जारी हो जायेगा. उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विप्लव पांडे ने उनसे मिलने गये टेक्निकल छात्र संघ के अभिषेक बनर्जी को दी. उन्होंने अभिषेक के आग्रह पर रिजल्ट को जल्द ही विश्वविद्यालय की साइट पर भी डालने का आश्वासन भी दिया. अभिषेक ने इससे पूर्व डॉ विजय पांडे को पुनः प्रभारी कुलपति नियुक्त किये जाने पर उन्हें टेक्निकल छात्र संघ की ओर से गुलाब देकर बधाई दी. अभिषेक ने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विप्लव किशोर पांडेय को भी गुलाब सौंप कर उन्हें बधाई दी एवं उनसे बीटेक के फर्स्ट, सेकेंड एवं फोर्थ सेमेस्टरों के रिजल्ट के संबंध में जानकारी ली. श्री पांडे ने कहा कहा फोर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट 2 दिन के अंदर जारी कर दिया जायेगा.




