गालूडीह: गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जी के 160वां जयंती के अवसर पर साहू फाउंडेशन तथा महामिलन सेवाश्रम संघ सालबनी के तत्वावधान में घाटशिला थाना क्षेत्र के भादूआ विरहोड़ बस्ती व छतरडांगा सबर बस्ती में गरीबी रेखा के नीचे जिंदगी गुजर बसर करने वाले दर्जन लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल, साड़ी, धोती का वितरण किया. इसके साथ ही बच्चों के बीच चॉकलेट का भी बांटा गया. इस अवसर पर सुखदेव महाराज ने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ने की संभावना है. (नीचे भी पढ़े)
जिसके कारण जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर के साहू फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया गया कंबल व वस्त्र का वितरण गरीब, नि:सहाय लोगों को किया जा रहा है. वहीं संस्था के संस्थापक दीपक कुमार साहू ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना हमारी संस्था के नियति में शामिल है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्था यह निश्चय किया कि जितना हो सके संस्था अब असहायों को ठंड से बचाने का कोशिश करेगा.




