रांची : झारखंड सरकार ने वन एवं पर्यावरण विभाग के 27 आइएफएस अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया है. शैलेजा सिंह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विशेष परियोजनाएं बनाया गया है. इसी तरह अशोक कुमार को सम्प्रति मुख्य वन संरक्षक, कार्मिक (राजपत्रित), को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के वेतनमान में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव सत्ताधन विकास, झारखण्ड, रोधी के पद पर पदस्थापित किया गया है. डीके सक्सेना को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान व प्रशिक्षण बनाया गया है. विश्वनाथ शाह को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एफडीए बनाया गया है. रवि रंजन को अपर मुख्य वन संरक्षक पर प्रोमोशन देते हुए जमसेदपुर का मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है. एसआर नातेश को मुख्य वन संरक्षक , रांची बनाया गया है. सुशील सोरेन को वन संरक्षक प्रादेशिक अंचल देवघर बनाया गया है, जो दुमका में वन प्रमंडल पदाधिकारी थे. वहीं, विमल लकड़ा को धनबाद का वन प्रमंडल पदाधिकारी से हटाकर प्रोमोशन देते हुए वन संरक्षक प्रादेशिक अंचल बोकारो बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
आरएन मिश्रा को हजारीबाग का वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद से हटाकर प्रोमोशन देते हुए वन संरक्षक प्रादेशिक अंचल गिरीडीह बनाया गया है. अरुण कुमार सिंह को बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी के हद से जीएम लघु वन पदार्थ परियोजना अंचल देवघर बनाया गया है. आर थंगा पांडियन को चतरा का वन प्रमंडल पदाधिकारी से हटाकर प्रोमोशन देते हुए वन संरक्षक प्रादेशिक अंचल गुमला बनाया गया है. पीआर नायडू को गोड्डा के वन प्रमंडल पदाधिकारी से ह टाकर प्रादेशिक अंचल वन संरक्षक बनाया गया है. सरोज भाई पटेल को उपनिदेशक विपनण राज्य वन विकास निगम से हटाकर सामाजिक वाणिकी प्रमंडल हजारीबाग के वन प्रमंडल पदाधिकारी ब नाया गया है. शबा आलम अंसकारी को गिरीडीह का वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद से हटाकर हजारीबाग पश्चिम वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. कुमार आशीष को मेदिनीनगर उत्तरी प्रमंडल का उपनिदेशक के हद से हटाकर मेदिनीनगर पलामू व्याघ्र परियोजना बनाया गया है. पाकुड़ के व़ प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार को बोकारो का वन प्रमंडल पदाधिकारी, श्रीकांत वर्मा को गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद से हटाकर रांची वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. वेद प्रकाश कंबोज को रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद से हटाकर बंजर भूमि विकास बोर्ड का डिप्टी डायरेक्टर बनाया गया है. मौन प्रकाश को जमशेदपुर लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडलीय प्रबंधक के पद से हटाकर गोड्डा का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.(नीचे भी पढ़े)
नितिश कुमार को पोड़ाहाट चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद से हटाकर रामगढ़ का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. विकास पालीवाल को हजारीबाग सामाजिक वानिकी प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद से हटाकर धनबाद वन प्रमंडल का पदाधिकारी बनाया गया है. अंकित कुमार सिंह को गिरीडीह लघु वन पदार्थ परियोजना प्रमंडलीय प्रबंधक के पद से हटाकर गिरीडीह का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. प्रजेश कांत जेना को सारंडा वन प्रमंडल का संलग्न पदाधिकारी के पद से हटाकर मेदिनीनगर उत्तरी प्रमंडल का पलामू व्याघ्न परियोजना का डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थापित किया गया है. सात्विक को दुमका वन प्रमंडल का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. चाईबासा वन प्रमंडल के संलग्न पदाधिकारी अहमद बिलाल को गुमला वन प्रमंडल का पदाधिकारी बनाया गया है. हजारीबाग के संलग्न पदाधिकारी राहुल मीणा को चतरा का वन प्रमंडल अधिकारी बनाया गया है. आलोक कुमार वर्मा को जमशेदपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी के पद से हटाकर चाईबासा के पोड़ाहाट का वन प्रमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. सारे इंडियन फोरेस्ट सर्विस के पदाधिकारी है.




