जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा माह के दौरान टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु और सम्मानित अतिथि के रूप में टाटा स्टील सेफ्टी विभाग के चीफ नीरज सिन्हा उपस्थित थे. उद्घाटन सत्र के दौरान अपने संबोधन में टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु ने सड़क सुरक्षा के महत्व को लोगों के बीच बताया. साथ ही साथ सुरक्षा विभाग के चीफ को आश्वासन दिया कि टाटा वर्कर्स यूनियन की पूरी टीम सड़क सुरक्षा को लेकर समाज को जागरूक करने के लिए हर समय आपके साथ खड़ा है और टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर अपने कर्मचारियों और समाज के बीच में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाएंगे. अपने संबोधन में चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा ने कहा कि यूनियन की भूमिका इस अभियान में काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं हर समय सुरक्षा माह के दौरान और उसके बाद भी सड़क सुरक्षा को लेकर कमेटी मेंबरों को लगातार हर कार्यक्रम में शामिल रखना चाहता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित बहुत सारे तथ्य भी लोगों के बीच प्रस्तुत किए. धन्यवाद ज्ञापन के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सच्ची सड़क दुर्घटनाओं को बताते हुए लोगों के बीच में अपनी बातों को रखा और उन्होंने कहा कि यूनियन कमेटी मेंबर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में साल भर बेहतर काम करेगा. वे अपने निजी स्तर से उसको सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा विभाग के वरीय प्रबंधक चंद्रदीप कुमार ने किया. स्वागत भाषण रेल रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्य और सहायक सचिव नितेश राज ने दिया. इस दौरान महासचिव सतीश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, शत्रुघ्न राय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव सरोज सिंह, अजय चौधरी समेत काफी संख्या में कमिटी मेंबर और यूनियन के कर्मचारी तथा सेफ्टी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे.



