गालूडीह : गालूडीह के माटीगोड़ा गांव में बड़ाजुड़ी नव युवा संगठन के तत्वावधान में एक दिवसीय टुसू मेले का आयोजन किया गया. इसमें जिला पार्षद देवयानी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. मेले में जिला पार्षद एवं अन्य अतिथियों के हाथों सर्वश्रेष्ठ टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया गया.(नीचे भी पढ़ें)

धारागिरि के तुलसी सिंह को प्रथम, कांकड़ीशोल के राकेश कर्मकार को द्वितीय एवं छत्तरडांगा के प्रताप सिंह को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि टुसू मेला झारखंड की सांस्कृतिक विरासत है. इसी संस्कृति के कारण देश-विदेश में राज्य की पहचान है. उन्होंने कहा कि टुसू मेला प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर हरबल्लभ भकत, ललित कृष्ण भकत, रुद्र नारायण सिंह, कर्ण चंद्र भकत, शुभांकु भकत, घासीराम भकत, सदानंद भकत, लखी मन्ना, बादल मन्ना, छविलाल भकत, मानस कुमार पाल, निर्मल भकत, प्रकाश भकत, प्रवीर भकत, फणीन्द्र भकत, मोनो समद, जुरका मन्ना, रतिकांत भकत, सनातन भकत, गोकुल भकत समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.




