
देवघर : देवघर जिला के काली रेखा मातृ कॉलोनी कुष्ठ आश्रम मे 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र राय ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी. इस अवसर पर अध्यक्ष महेंद्र राय ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश के इतिहास में आज ही के दिन हमने दुनिया के सबसे बड़े गणतंत्र देश का नागरिक होने का गौरव पाया हैं. यह गणतंत्र, आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया था. ऐसे में हम सभी को चाहिए कि शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दें. इसके साथ-साथ समाज में आपसी-भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए सभी निरंतर प्रयासरत रहें. इस अवसर पर काली रेखा मातृ कॉलोनी कुष्ठ आश्रम के सचिव सीताराम साह, आश्रम के कुष्ठ रोगीगण, आश्रम के लड़के व बच्चे आदि मौजूद थे.

देवघर मारवाड़ी महिला समिति का झंडारोहण
मारवाड़ी महिला समिति देवघर शाखा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा के अवसर पर सतसंग के पास बस माता गांव के एक स्कूल में बच्चों के साथ झंडा फहराया और सरस्वती मां की पूजा भी की. इस नेक काम में समिति के बहने की आयोग भी रहा. इस कार्यक्रम में प्रमिला बाजला, गुड्डी मोदी, ममता टमकोरिया, सचिव शिल्पा जालान, रेखा खेमानी, पिंकी रूंगटा, सरला अग्रवाल, नम्रता बथवाल, ललिता छवछरिया, पुष्पा घिरिया उपस्तित थी.






